📍🌤 Loading...

गूलरभोज की राजनीति में बढ़ा तापमान! भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष मुनि भुसरी का चेयरमैन सतीश चुघ पर तीखा हमला

गूलरभोज की राजनीति में बढ़ा तापमान!
भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष मुनि भुसरी का चेयरमैन सतीश चुघ पर तीखा हमलाको
गदरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष मुनि भुसरी ने प्रेस वार्ता कर गूलरभोज नगर पंचायत चेयरमैन सतीश चुघ के बयानों पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया प्रेस वार्ता में भाजपा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ की गई टिप्पणियां राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं थीं।
मुनि भुसरी ने कहा कि युवा मोर्चा ऐसे बयानों को गंभीरता से ले रहा है और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें पहले अपने ऊपर लगे आरोपों और राजनीतिक स्थिति पर जवाब देना चाहिए।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई बयानबाजी नहीं, जनता और विकास के मुद्दों पर होनी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मर्यादाओं का उल्लंघन जारी रहा तो लोकतांत्रिक और वैधानिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।प्रेस वार्ता के दौरान शिवा तिवारी ने कहा कि राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और भाषा की गरिमा बनाए रखना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ की जा रही कथित अमर्यादित टिप्पणियां उचित नहीं हैं और कार्यकर्ताओं में इसे लेकर नाराजगी है।
शिवा तिवारी ने महाभारत के महाबली बर्बरीक बाबा श्याम के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन और नेतृत्व की शक्ति को कम आंकना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति लगातार मर्यादाओं का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ संगठनात्मक और वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की मांग की जा सकती है।
उन्होंने गूलरभोज नगर पंचायत चेयरमैन सतीश चुघ से संयमित भाषा का प्रयोग करने और राजनीतिक संवाद को व्यक्तिगत आरोपों से दूर रखने की अपील की।
वहीं शिवा तिवारी ने कहा कि संगठन और नेतृत्व पर की गई टिप्पणियों का जवाब राजनीतिक और कानूनी दायरे में दिया जाएगा।
प्रेस वार्ता में किन्नी पांडे, रवि कश्यप, वंश वर्मा, राहिल बाठला, रोहित सुदामा, रजत गाबा, केशव गुंबर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें