📍🌤 Loading...

भूकंप मॉक ड्रिल में दिखा बेहतर समन्वय, रेस्क्यू अभियान सफल

भूकंप मॉक ड्रिल में दिखा बेहतर समन्वय, रेस्क्यू अभियान सफल
गदरपुर। संवाददाता | 18 मार्च 2026
गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को भूकंप आपदा को लेकर एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह के निर्देशन में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया का प्रदर्शन देखने को मिला।
ड्रिल के दौरान भवन के क्षतिग्रस्त होने और लोगों के घायल होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान टीमों ने तेजी और कुशलता के साथ घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि हल्की चोट वाले लोगों को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बनाए गए अस्थायी कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया।
उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना है।
ड्रिल के दौरान सभी विभागों की सक्रियता और बेहतर तालमेल देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभ्यास जारी रहेंगे, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें