गदरपुर
नगर की होनहार बेटी प्रियांशी राज सिंह ने जयपुर में आयोजित Forever Miss India 2025 प्रतियोगिता में 2nd Runner-Up का खिताब जीतकर गदरपुर सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर गदरपुर नगर पालिका कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रियांशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
श्री सुखीजा ने कहा कि प्रियांशी ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रियांशी आगे भी अपने कार्य और प्रतिभा से देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रियांशी का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि वह आगे भी समाज के लिए सकारात्मक कार्य करती रहेंगी। गदरपुर की इस बेटी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह वास्तव में “Beauty with Brains” की मिसाल हैं।











