पोपली ग्लास स्टोर का भव्य शुभारंभ, नगर को मिला आधुनिक इंटीरियर शोरूम


गदरपुर।
नगर के युवा व्यापारियों रोहित पोपली एवं पारस पोपली द्वारा स्थापित पोपली ग्लास स्टोर के भव्य शोरूम का शुभारंभ हर्षोल्लास एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर पोपली परिवार द्वारा विधिवत्त पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई। फीता काटने का कार्यक्रम रोहित एवं पारस पोपली के माता-पिता सतीश कुमार पोपली एवं आशा रानी पोपली द्वारा संपन्न कराया गया।
शोरूम के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने रोहित पोपली एवं पारस पोपली को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर रोहित पोपली ने बताया कि उनके नए शोरूम में घरों के इंटीरियर से संबंधित उच्च गुणवत्ता की नामी कंपनियों का सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शोरूम में विशेष रूप से डोर लॉक की बेहतरीन वैरायटी, सनमाइका, हार्ड बोर्ड सहित इंटीरियर से जुड़ा समस्त सामान उपलब्ध है, जिससे घरों को और अधिक आकर्षक बनाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शोरूम में आकर विभिन्न वैरायटी देखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, सभासद परमजीत सिंह पम्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक पोपली परिवार को बधाई देने पहुंचे।
उद्घाटन समारोह में बिहारीलाल राजदेव, सुरेश कम्बोज, अशोक पोपली, सुरेंद्र पोपली, जगदीश पोपली, संतोष गुप्ता, सिद्धार्थ भुसरी, रविंद्र बड़े, रविंद्र बजाज, मनोज गुम्बर, सन्नी चावला, अमित चावला, ओम प्रकाश चावला, स्वदेश कुमार डंग, सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
महिला वर्ग से पूजा पोपली, ममता पोपली, राजरानी पोपली, रमेश रानी, ऋतु पोपली, नैना पोपली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें