पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

दिनेशपुर।
पॉलीथिन से होने वाले दुष्परिणाम को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने हेतु चलाए जा रहे अभियान का असर अब युवाओं व बुजुर्गों के साथ-साथ स्कूली बच्चों में दिखने लगा है। इसे लेकर गदरपुर रेड रोज कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने दिनेशपुर में रैली निकाली गई, छात्र -छात्राओं द्वारा पॉलीथिन न अपनाने के लिए आवाज बुलंद की।शुक्रवार को गदरपुर रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने पॉलीथिन मुक्त अभियान जागरूकता रैली निकालकर दिनेशपुर के लोगों को पॉलीथिन के प्रति आगाह किया। रैली नगर के मुख्य मार्ग से होकर सुभाष चौक पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली में बच्चे प्रदूषण व पशुओं की सुरक्षा को लेकर लिखे तख्तियों पर विभिन्न नारे हम बच्चों ने ठाना है पॉलीथिन नहीं अपनाना है। पशुओं को प्यार दो-पॉलीथिन को नकार दो, आदि लहराते हुए व बुलंद आवाज में नारे लगाते बच्चे चल रहे थे। इस दौरान अखबार से बैग बनाकर लोगों को संदेश दिए। गौरव सक्सेना,बसंत बाथकोड़ा, पारस सिंह बिष्ट, कार्तिक सिंह, और आकाशदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें