गदरपुर में बंदरों के आतंक से जल्द मिलेगी राहत :- मनोज गुंबर मिंटू

गदरपुर में बंदरों के आतंक से जल्द मिलेगी राहत
गदरपुर नगर में लंबे समय से बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान नागरिकों के लिए राहत की खबर है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़ एवं नगर के सभासदों की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाए हैं।
नगर के विभिन्न वार्डों और बाजार क्षेत्रों में बंदरों के कारण पानी की टंकियां टूटने, बिजली के तारों पर टंगे कपड़ों के खराब होने तथा फल व खाद्य सामग्री की बर्बादी जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इन समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा से बंदर पकड़ने वाली विशेष टीम को बुलाया गया है।
स्कैनिया मोड़ सहित नगर के कई चिन्हित स्थानों पर बंदर पकड़ने के लिए जाल लगाए गए हैं। हालांकि पालिकाध्यक्ष वर्तमान में धार्मिक यात्रा पर नगर से बाहर हैं, फिर भी वे दूरभाष के माध्यम से पूरी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने नगरवासियों को शीघ्र ही बंदरों के आतंक से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया है। इस कदम की सभासदों एवं व्यापार मंडल ने सराहना की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें