नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह हुआ भव्य स्वागत

पूर्व जिलाध्यक्षा अंजु भुड्डी से नवनियुक्त अध्यक्षा ने लिया आशीर्वाद
गदरपुर
भारतीय जनता पार्टी जिला काशीपुर की नवनियुक्त जिलाध्यक्षा महिला मोर्चा आकांशा ठाकुर एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह घुम्मन का पुष्प मालाओं के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्षा अंजु भुड्डी के निवास स्थान आवास विकास वार्ड नं 6 में किया गया।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिंदाबाद,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद,अरविंद पांडेय जिंदाबाद,मनोज पाल जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए गए।ततपश्चात क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे की धर्मपत्नी मनविंदर कौर की गरिमामयी उपस्तिथि में महिला कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अपनी नवनियुक्त जिलाध्यक्षा आकांशा ठाकुर का स्वागत किया। वही किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह घुम्मन का स्वागत भी माल्यार्पण कर जोरदार तरीके से किया गया।दोनों ही नवनियुक्त अध्यक्षो ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकार की रीति नीतियों को जन जन तक पहुचाने की बात कही।साथ ही शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जमीनी स्तर पर महिलाओं और किसानों के हितों का प्रमुखता से ध्यान रखा जाएगा।।
इस अवसर पर राकेश भुड्डी बन्टी, चंकित हुड़िया, रोहित सुदामा, विजय अरोरा ,विपिन गुप्ता ,किशन गुप्ता, संजीव शर्मा, निर्मल नारंग, अंजु भुड्डी, सर्वजीत कौर,पूनम ग्रोवर,राजबाला चौहान,सीमा चौधरी, मानसी शर्मा,नीतू अरोरा,रेनू बिष्ट, परमजीत कौर,संजना, कंचन, पूजा सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें