📍🌤 Loading...

शैलबाला श्रीवास्तव की अंतिम इच्छा को परिवार ने किया पूरा, मृत्युपरांत कराया नेत्रदान

शैलबाला श्रीवास्तव की अंतिम इच्छा को परिवार ने किया पूरा, मृत्युपरांत कराया नेत्रदान
गदरपुर। नगर के वार्ड संख्या 11 निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्री गोपाल श्रीवास्तव की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती शैलबाला श्रीवास्तव के निधन के उपरांत उनके परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनका नेत्रदान कराया। यह प्रेरणादायी कार्य भारत विकास परिषद एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, गदरपुर की प्रेरणा से संपन्न हुआ।
स्व. शैलबाला श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग तथा नगरवासी उनके निवास पर पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने कहा कि स्व. शैलबाला श्रीवास्तव ने इस संसार से विदा लेते हुए भी समाज के प्रति अपना दायित्व निभाया है। उनके नेत्रदान से किसी जरूरतमंद के जीवन में नई रोशनी पहुंचेगी, जो मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है।
गमगीन माहौल में उनके पुत्र डॉ. गौरव श्रीवास्तव एवं डॉ. अनुभव श्रीवास्तव ने अपनी माता को अंतिम विदाई देते हुए गदरपुर मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया।
इस अवसर पर डॉ. विप्रजीत विश्वास सोनू, राजीव ग्रोवर, राकेश भुड्डी (बंटी), महक चौधरी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें