12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
किच्छा, 21 जून 2026। “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के साथ 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह एवं ऊर्जा के साथ किया गया। इस अवसर पर पतंजलि महिला योग समिति किच्छा की योगी बहनों द्वारा पॉल समीरा रेसीडेंसी, देवरिया में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन जिला प्रभारी श्रीमती हंसी बिष्ट जी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने प्राणायाम, आसन, ध्यान एवं स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, बढ़ती आयु में शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने तथा निरोग रहने का संदेश दिया गया। उपस्थित महिलाओं ने नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में योग साधिकाओं ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन का आधार है। “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के अनुरूप यह संदेश दिया गया कि हर आयु वर्ग के लोगों को योग को अपनाकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन जीना चाहिए।
कार्यक्रम में फोटो में अंकित नामों के अनुसार उपस्थित योग साधिकाओं में –
श्रीमती हंसी बिष्ट (जिला प्रभारी), जानकी तिवारी, दया डहेलिया (योग प्रशिक्षक), माया परिवार, मंजू बिष्ट, प्रतिभा रघुवंशी, संगीता शर्मा, शीला फुटेला, कुसुम नारंग, पावली बिष्ट एवं अनिता बिष्ट शामिल रहीं।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ किया गया –
“करो योग, रहो निरोग”।










