📍🌤 Loading...

उत्तराखंड किसान आयोग में नई नियुक्ति, सुरेंद्र सिंह नामधारी बने उपाध्यक्ष

उत्तराखंड किसान आयोग में नई नियुक्ति, सुरेंद्र सिंह नामधारी बने उपाध्यक्ष


देहरादून। प्रदेश सरकार ने किसान हितों को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार उधमसिंह नगर जनपद के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह नामधारी को उत्तराखंड राज्य किसान आयोग में उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
सरकार के इस फैसले को किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नामधारी को पूर्व में जारी शासनादेश (25 अप्रैल 2025) के तहत निर्धारित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिनका व्यय संबंधित विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।


इसके अतिरिक्त, उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों एवं सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे। यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब प्रदेश में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार लगातार सक्रिय नजर आ रही है।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लंबे अनुभव रखने वाले सुरेंद्र सिंह नामधारी की नियुक्ति से किसान आयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेष रूप से तराई क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और समाधान दिलाने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।
प्रदेशभर के किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब किसानों की आवाज और अधिक मजबूती से सरकार तक पहुंचेगी और जमीनी स्तर पर ठोस समाधान देखने को मिलेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें