📍🌤 Loading...

सभासद अश्वनी कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

सभासद अश्वनी कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
गदरपुर।
नगर पालिका गदरपुर के वार्ड 4 के सभासद अश्वनी कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खटीमा स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की।


सभासद अश्वनी कुमार ने वार्ड एवं क्षेत्र में पेयजल, सड़क, सफाई व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक योजनाओं को शीघ्र लागू करने का आग्रह भी किया।
बताया जा रहा है कि अश्वनी कुमार के मुख्यमंत्री धामी से पुराने और पारिवारिक संबंध हैं, जिसके चलते उनकी मुलाकात लगातार होती रहती है। जानकारी के अनुसार, बीते एक माह में ही अश्वनी कुमार 4 से 5 बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके हैं, जिससे नगर में इसको लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इन मुलाकातों का लाभ क्षेत्र के विकास कार्यों में देखने को मिल सकता है। वहीं, सभासद अश्वनी कुमार ने भी विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के सहयोग से वार्ड वासियों एवं क्षेत्र वासियों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें