DPL क्रिकेट टूर्नामेंट में पृथ्वी बजाज ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

दिनेशपुर

खुदीराम बोस स्टेडियम दिनेशपुर में नटराज यंग क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय DPL क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सकैनिया के महामंत्री एवं युवा भाजपा नेता पृथ्वी बजाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पृथ्वी बजाज ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है और अनुशासन, टीम भावना व नेतृत्व जैसे गुणों को मजबूत करता है। इस प्रकार के टूर्नामेंट ग्रामीण व कस्बाई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
पृथ्वी बजाज ने नटराज यंग क्लब द्वारा किए गए सुंदर व व्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए क्लब के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद क्लब द्वारा खेलों को बढ़ावा देने का यह प्रयास सराहनीय है और अन्य संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। आयोजन समिति ने भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को निरंतर कराने का संकल्प व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें